वास्तु और प्राकृतिक उपाय

वास्तु और प्राकृतिक उपाय

आजकल अधिकतर लोग घर के वास्तु को लेकर परेशान रहते हैं क्योंकि घर में वास्तुदोष हो तो घर में समृद्धि नहीं होती। कलह, बीमारियों व लड़ाई-झगड़े आदि से धन का नाश होता है। यदि यही समस्या आपके साथ भी है तो नीचे लिखे वास्तु टोटकों को जरुर अपनाएं।

इन टोटकों से आपके घर के वास्तुदोष में कमी आएगी और साथ ही घर में बरकत रहने लगेगी।

– दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय पांच लक्ष्मीकारक कौडिय़ां और आम की लकड़ी का स्वास्तिक दोनों की धूप -दीप से पूजा करें, इसके बाद दूसरे दिन लक्ष्मीकारक कौडिय़ों को अपनी तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर रख दें। आम से बने स्वास्तिक को घर के मुख्यद्वार पर लगवा दें।

– ढक्कन वाला एक चांदी का कलश लें। उसमें गंगाजल डालकर उसकी गर्दन पर कलावे में मुंगा पिरोकर बांध दें। ढक्कन लगा दें। इसके बाद घर के उत्तर पूर्व में स्थापित कर दें।

– लाल रंग का रिबन तांबे के सिक्के के साथ, मुख्य द्वार पर बांधने से घर में धन वृद्धि होती है।

– स्फटिक का कछुआ उत्तर दिशा में इस प्रकार रखें कि उसका मुंह घर के अन्दर की ओर हो। गल्ले और तिजोरी में स्फटिक कछुआ, सोने चांदी के सिक्के और चावल रखने से लक्ष्मी आती है।

– घर के निवास के मुख्यद्वार पर बैठे हुए गणपति की दो मूर्तियां इस प्रकार लगाएं कि दोनों की पीठ एक-दूसरे से सट जाये।

– घर के उत्तर-पूर्वी कोने में ग्रीन रंग की मोमबत्ती लगाएं। इससे घर में पढऩे वाले बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है।

– ग्रीन रंग की मोमबत्ती लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा मे वृद्धि होती है।

– दक्षिण पश्चिम यानी अग्रिकोण में गुलाबी और पीले रंग की मोमबत्ती जलाएं। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम व सामंजस्य बढ़ेगा।

– दक्षिण भाग को लाल रंग की मोमबत्ती से सजाएं। इससे धन समृद्धि में वृद्धि होती है।

– पूर्व में नीले रंग की मोमबत्ती जलाना चाहिए।

– उत्तर पश्चिम में सफेद रंग की मोमबत्ती लगाने से रचनात्मकता बढ़ती है।

Tags: