माणिक्य रत्न का महत्व

माणिक्य रत्न का महत्व

जीवन में तरक्की और खुशहाली हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग खूब मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार लोग तमाम कोशिशों और मेहनत के बाद भी उस मुकाम पर नहीं पहुंच पाते, जिसके वे हकदार होते हैं। यदि आपको भी तमाम कोशिशों और मेहनत के बाद भी नौकरी या बिजनेस में सफलता नहीं मिल पा रही है, तो ऐसी स्थिति में आपको ज्योतिष की सलाह लेनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र की शाखा रत्न शास्त्र में कुछ रत्नों को बेहद चमत्कारी माना गया है। इन रत्नों को धारण करने से तरक्की में आ रहीं रुकावटें खत्म हो जाती हैं। कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभावों को कम करने और शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए व्यक्ति को रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं रत्नों में से एक है माणिक रत्न। रत्न शास्त्र में माणिक रत्न को एक महत्वपूर्ण रत्न माना गया है। आइए जानते हैं इस रत्न के फायदों के बारे में…

इस रत्न कि पूरब दिशा की ओर पड़ने वाले सभी देशो में इसकी मान्यता यह है की यह रत्न [ रूबी – Ruby ] धरती माँ के लहू का एक कतरा माना जाता है इसलिए इस रत्न को धरती माँ का लहू भी कहा जाता है और इस कीमती माणिक रत्न को स्वामी व नायक के रूप में भी बहुत माना जाता है। हमारे भारत देश में लोगों का यह तक मानना है की जो भी व्यक्ति इस माणिक रत्न को भगवान् श्री कृष्णा के चरणों में अर्पित करता है उसके जीवन में भगवान श्री कृष्णा की कृपा होती है।

जिससे वह व्यक्ति अपने भविष्य में बहुत आगे तक जाता है। या हम कह सकते है की वह अपने जीवन में बहुत उन्नति करता है। इस रत्न को अंग्रेजी में रूबी के द्र रूबर से इसका नाम रूबी रखा गया है। जिसका मतलब लाल यानी रेड होता है। इस रत्न हल्के गुलाबी रंग तक का होता। इस माणिक रत्न में भी बहुत सी बातें पुरुष तथा महिलाओं ओं के लिए के लिए निम्न है। जैसे यह माणिक रत्न महिलाओं के लिए हल्के रंग का तथा पुरुषों के लिए गहरे यानी चटक रंग का धारण करना उच्चित माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में माणिक्य रत्न धारण करने के बहुत फायदे बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि इसे धारण करने के क्या लाभ होते हैं।

  • इस रत्न का संबंध सूर्य से होता है। इसे धारण करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसका अच्छा प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है।
  • सूर्य देव को सभी ग्रहों का नेतृत्वकर्ता माना जाता है। माणिक्य रत्न धारण करने से जातक के अंदर भी नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जिसके अच्छे परिणाम जीवन में मिलते हैं।
  • इसे धारण करने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होता है। साथ ही नेत्र व रक्त संचार जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है।
  • इसे धारण करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जातकों को कई लाभ होते हैं।

माणिक रत्न को धारण करने वाले जातक अपनी कड़ी मेहनत से वह मुकाम हासिल करते हैं, जिसकी परिकल्पना उन्होंने कभी सपने में भी नहीं की हो माणिक रत्न उन्हें पूरी तरह से उनके लक्ष्य के प्रति समर्पित करता है, जिस भी जातक ने इसे धारण किए हुए हैं, उसे माणिक रत्न किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्यों से विमुख होने नहीं देता है, उसके अंदर एक अद्भुत संरचना का निर्माण करता है। जिससे व्यक्ति कर्मठ होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करता है, और तब तक मेहनत करता है, जब तक कि उस लक्ष्य तक पहुंच नहीं जाता  माणिक रत्न उसमें अदम्य उर्जा भर देता है, जिससे व्यक्ति बिना थके बिना रुके अपने लक्ष्य की ओर हमेशा अग्रषित रहता है।

जिस भी जातक के द्वारा माणिक रत्न धारण किया जाता है, वह किसी भी परिस्थिति में झुकता नहीं है। उसे परिस्थितियों के आगे झुकना बिल्कुल पसंद नहीं होता है, वह चाहे जिस भी परिस्थिति में क्यों ना हो उसमें अडिग रहकर अपने दृढ़ इच्छा शक्ति को और अधिक मजबूत बनाकर प्रतिकूल परिस्थितियों को भी अनुकूल परिस्थितियों में परिवर्तित करने की अदम्य में क्षमता रखता है।

विकट से विकट परिस्थिति में भी यह लोग विचलित नहीं होते हैं, बल्कि अपनी क्षमताओं से, अपनी सूझबूझ से, अपनी अद्भुत कौशल से निपुणता पूर्वक सभी समस्याओं का समाधान करते हैं और विषम परिस्थितियों के ऊपर सफलता प्राप्त करते है।

सबसे पहले ज्योतिष परामर्श अवश्य लें। ऐसा करने से आपको इस बात की सटीक जानकारी मिल जाएगी कि, माणिक रत्न (या कोई भी अन्य रत्न जो आप धारण करने जा रहे हैं वह) आपके लिए शुभ है भी या नहीं।

रूबी रत्न खरीदने के लिए नीचे दिए गए अमेजॉन लिंक पर क्लिक करे:

https://amzn.to/3xHyqhg

Tags: ,