आंखों का फड़कना क्या संकेत देता है…

आंखों का फड़कना क्या संकेत देता है…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आखों के फड़कने को शगुन या अपशगुन से जोड़कर देखा जाता है। ज्योतिष की मानें तो आंख का फकड़ना हमें हमारे भविष्य का भी संकेत देता है। चलिए जानते हैं कि किस आंख के फड़कने से आपकों लाभ होता है और कौन-सी आंख के फड़कने से नुकसान झेलना पड़ता है।

क्या कहता है आंख का फड़कना

महिलाओं में बायीं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है। जबकि दाईं आंख का फड़कना कुछ अपशगुन होने का संदेश देता है। वहीं पुरूषों के संबंध में इसका ठीक उल्टा माना जाता है। पुरूषों की बाईं आंख फड़कने से कुछ अशुभ होने की आंशका बनी रहती है। जबकि दायीं आंख फड़कना कुछ शुभ होने का संकेत है।

पुरूषों के दाईं आंख फड़फड़ाने के क्या संकेत हैं

पुरूषों के दाईं आंख फड़फड़ाने का अर्थ होता है कि उनका लंबे समय से संजोया हुआ सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। हालांकि, एक आदमी के लिए बायीं आंख फड़कने का मतलब दुर्भाग्य या अपशकुन हो सकता है। यहां तक कि वह मुसीबत में भी पड़ सकता है। एक आदमी को अक्सर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अगर उसकी बाईं आंख फड़कने लगे तो।

स्त्रियों के बाईं आंख के फड़फड़ाने का क्या मतलब है

स्त्री की बायीं आंख फड़कने से उसका जीवन सुख-शांति से भर जाता है। उसके लिए भाग्य का अप्रत्याशित संयोग हो सकता है। हालांकि, दाहिनी आंख का फड़कना खराब स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है।

दोनों आंख एक साथ फड़कें तो क्या है मतलब

कभी-कभी लोगों के दोनों आंखें एक साथ फड़कने लगती है। ऐसे में एक साथ दोनों आंखे फड़कने लगें तो इसका मतलब होता है कि व्यक्ति की किसी पुराने दोस्‍त या रिश्तेदार से मुलाकात होने वाली है। दोनों आंख फड़कने का संकेत महिला और पुरुष दोनों के लिए एक समान संकेत होते हैं।

English Version:

https://kaalchakraa-com.translate.goog/%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%87/?_x_tr_sl=auto&_x_tr_tl=en&_x_tr_hl=en-US&_x_tr_pto=wapp